Uttarakhand PCS main exam स्थगित, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने क्या बताई वजह,कब होगी अब परीक्षा
Uttarakhand PCS exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। इसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके थे। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आए आदेश के क्रम में आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है।
आयोग ने बताया है कि 16 से 19 नवंबर के बीच हरिद्वार व हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली परीक्षा स्थगित की जाती है। कहा गया कि स्थगन का निर्णय अभ्यर्थियों और परीक्षा प्रक्रिया की संपूर्ण निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह परीक्षा जो अब तक का सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय आयोजन होता। अब नई तिथि के निर्धारित होने तक रुकी रहेगी। परीक्षा की नई तिथि की जानकारी जल्द ही वेबसाइट व समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी। इस फैसले से परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को फिलहाल कुछ समय की राहत मिली है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 16 नवंबर से 19 नवंबर के बीच पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित थी। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर सेवा परीक्षा 2024 को स्थगित करने के आदेश दिए हैं। नैनीताल हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की पीठ ने अभ्यर्थी हिमांशु तोमर की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया है।
आयोग ने इसी महीने हिंदी के तीन प्रश्न पत्रों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया था, जिसके बाद से ही अभ्यर्थियों के बीच कुछ असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही थी। इस मामले में अभ्यर्थियों की तरफ से कार्मिक विभाग को भी ज्ञापन सौंपा गया था और परीक्षा को कुछ समय के लिए टाले जाने की मांग की गई थी।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी हिमांशु तोमर ने कुछ आपत्तियां के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर पीसीएस परीक्षा से 2 दिन पहले ही नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया। लोक सेवा आयोग ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि हाईकोर्ट नैनीताल में दायर याचिका के अनुक्रम में कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के अनुरूप पीसीएस परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। आयोग के अनुसार अगली तारीख आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही साझा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications