Uttarakhand panchyat chunav समय पर होगा कि नहीं सस्पेंस बरकरार, कल तक के लिए हाईकोर्ट पर टिकी निगाहें
Uttarakhand panchyat chunav उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जो चुनावी कार्यक्रम जारी किया है, उसको लेकर फिलहाल कन्फ्यूजन बना हुआ है, कि उस हिसाब से चुनाव होगा कि नहीं।हाईकोर्ट अब बुधवार को इस मामले में सुनवाई करेगा। तब तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक बरकरार रहेगी।
रोक को हटाने के सम्बंध में आज राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष केस मेंशन कर सुनवाई करने का अनुरोध किया। आज सरकार की ओर से नोटिफिकेशन हाईकोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है। नोटिफिकेशन पेश होने के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने पंचायत चुनाव सम्बन्धी सभी याचिकाओं की सुनवाई हेतु 25 जून बुधवार अपरान्ह 2 बजे का समय निर्धारित किया है।

क्या है मामला
हाईकोर्ट ने अन्य सभी की एक साथ सुनवाई का निर्णय लिया है। बागेश्वर निवासी गणेश कांडपाल और अन्य ने राज्य सरकार द्वारा 9 जून व 11 जून को जारी नियमावली को हाईकोर्ट में याचिका दायर करके चुनौती दी थी। सरकार ने इस नियमावली में राज्य में अब तक के आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित कर दिया था।
आरक्षण का नया रोस्टर जारी कर उसे पहली बार वर्तमान चुनाव से लागू माना। याचिकाकर्ता के मुताबिक एक तरफ सरकार का यह नियम कोर्ट के पूर्व में जारी आदेश के खिलाफ है। दूसरा पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 126 के अनुसार कोई भी रूल तभी प्रभावी माना जायेगा, जब उसका सरकारी गजट में प्रकाशन होगा। वहीं एकलपीठ में भी करीब 15 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई हुई।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने थे। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बीते शनिवार को इसकी जानकारी सार्वजनिक की।
पंचायत चुनाव के लिए जो कार्यक्रम घोषित किया गया था, उसके अनुसार 25 से 28 जून तक नामांकन, 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 2 जुलाई को नाम वापसी की अंतिम तिथि, 3 जुलाई को चुनाव चिन्ह का आवंटन होना था। 10 जुलाई को पहले चरण का मतदान, 8 जुलाई को दूसरे चरण के लिए चुनाव चिन्ह का आवंटन, 15 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान और 19 जुलाई को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम आना था। लेकिन फिलहाल इस कार्यक्रम पर सस्पेंस बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications