Uttarakhand nikay chunav को लेकर तैयारियां तेज, BJP ने प्रभारियों की लिस्ट जारी की, कब तक हो सकते हैं चुनाव
Uttarakhand nikay chunav: उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि 25 दिसंबर तक निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसके लिए सरकार की और से तैयारियां तेज हो गई है।
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसके तहत सभी 11 नगर निगम समेत नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर आगमी निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके तहत देहरादून में कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में दान सिंह रावत, हरिद्वार में ज्योति प्रसाद गैरोला, रुड़की में राम मोहन अग्रवाल, कोटद्वार राकेश गिरी, श्रीनगर रमेश गाड़िया, पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दीपक मेहरा, हल्द्वानी मनोज पाल, काशीपुर तरुण बंसल वहां के निगम चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसी तरह 45 नगर पालिका एवं 46 नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को जिम्मेदार दी गई है।
राजभवन से मुहर का इंतजार
उत्तराखंड शासन ने ओबीसी आरक्षण लागू करने संबंधी अध्यादेश राजभवन को भेजा है, जिस पर इस सप्ताह राजभवन मंजूरी दे सकता है। अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय होगा। त्तराखंड में नगर निकायों की संख्या 105 है, जिनमें से बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते। शेष 102 निकायों में चुनाव के दृष्टिगत परिसीमन, निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण और मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य हो चुका है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण का नए सिरे से निर्धारण होना है। इस संबंध में गठित एकल समर्पित आयोग अपनी रिपोर्ट भी शासन को सौंप चुका है। ओबीसी आरक्षण निर्धारण के सिलसिले में पूर्व में सरकार ने अध्यादेश के जरिये निकाय अधिनियम में संशोधन किया था। जब यह अध्यादेश विधेयक के रूप में विधानसभा के सत्र में रखा गया तो नगर निगम अधिनियम पारित नहीं हो पाया था।












Click it and Unblock the Notifications