Uttarakhand news: मेधावी बच्चों की माताओं का होगा सम्मान, मिलेगी धनराशि, जानिए क्या है धामी सरकार की खास पहल

उत्तराखंड की धामी सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। सूबे के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिह रावत ने बताया कि 15 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार दिया जाएगा। ​शिक्षा विभाग जनपद, विकासखंड व विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगे सम्मान समारोह आयोजित करेंगी।

Uttarakhand news Mothers meritorious children will honoured get money know what special initiative

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 15 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार के धनराशि का चैक दिया जाया जायेगा। इस के लिए विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रोत्साहन की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया जायेगा।

डा. रावत ने बताया कि परिषदीय परीक्षा-2023 की मैरिट सूची के आधार पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले 14 हजार 935 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की माताओं को स्व0 कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें हाईस्कूल स्तर पर 78.40 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7479 छात्र-छात्राएं तथा इंटरमीडिएट स्तर पर 76.20 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले कुल 7456 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विभागीय मंत्री ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर जनपद नैनीताल में 1539, अल्मोड़ा 1184, ऊधमसिंह नगर 2372, चम्पावत 464, पिथौरागढ़ 921, बागेश्वर 538, देहरादून 1550, हरिद्वार 1758, टिहरी 1076, पौड़ी गढ़वाल 1011, उत्तरकाशी 828, चमोली 852 तथा रूद्रप्रयाग 842 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिनकी माताओं को उक्त सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिये जनपद, विकासखण्ड एवं विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक संघ के पदाधिकारी अनिवार्य रूप प्रतिभाग करेंगे। सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

जिन्हें पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित करने को लेकर सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+