Uttarakhand news: हल्द्वानी में जमकर बवाल, सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल तोड़ने गई टीम पर पथराव
उतराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्ज कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने जमकर पथराव किया। जिसके बाद से हल्द्वानी शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

बताया गया कि पथराव में कोतवाल समेत दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस बीच कई गाड़ियों को आग के हवाले करने की भी जानकारी मिल रही है। पुलिस ने बचाव करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम बनभूलपुरा थाने में भी आगजनी की घटना होने की जानकारी मिली है।
हल्द्वानी में मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर बवाल हो गया है। सरकारी जमीन,नजूल भूमि में बने मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। एसडीएम समेत नगर निगम कर्मी भी चोटिल हुए हैं। कई जगहों पर पथराव और आगजनी की सूचना मिल रही है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।
उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीपए ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। पुलिस ने भी बचाव में कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई थी। शाम 4 बजे पुलिस फोर्स के साये में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
कार्रवाई शुरू होने से पहले स्थानीय लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे। लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।
इस बीच दोबारा अतिक्रमण टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े।बवाल की सूचना पर हल्द्वानी का बाजार बंद हो गया। पूरे शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications