Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में आएंगे एक लाख रुपए, जानिए कब

Uttarakhand News धामी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नए साल का तोहफा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम एक लाख की सहायता राशि मिलेगी। अगले साल 1 अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिटायर होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट के समय अभी 35 से 40 हजार रुपए मिलते है।इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन में इस श्रेणी के तहत रिक्त 88 पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ये जानकारी दी है।

Uttarakhand News Dhami government big gift one lakh rupees credited accounts Anganwadi workers when

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा की गई। नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम एक लाख की सहायता राशि मिलेगी। इस निर्णय पर सहमति बनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट के समय अभी 35 से 40 हजार रुपए मिलते है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भी ₹300 प्रतिमाह योगदान

इसे बढ़ाने के लिए विभाग काफी समय से प्रयासरत था। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भी ₹300 प्रतिमाह योगदान की आवश्यकता थी, इसलिए उनकी सहमति लेना भी आवश्यक था। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठनों की सहमति मिलने के बाद उन्होंने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले साल 1 अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिटायर होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन के विषय पर भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस श्रेणी के तहत रिक्त 88 पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी।

मानदेय में वृद्धि के लिए शासन स्तर पर समिति

हाल ही में कैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए शासन स्तर पर समिति बनाने का भी निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि विभाग की ओर से शासन की समिति के सामने ज्यादा से ज्यादा मानदेय वृद्धि के लिए पैरवी की जाएगी। प्रदेश में 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढाने पर सरकार पहले ही निर्णय ले चुकी है। ऐसे में सरकार के नए फैसलों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दोहरा लाभ मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+