Uttarakhand News: सीएम धामी जालंधर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे जनसभा, जानिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जालंधर के फोलरीवाल गांव में मंगलवार को शाम 3.30 बजे भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद सीएम धामी एजीआई क्लब हाउस में शाम 5.10 बजे होटल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जालंधर है तैयार, फिर से चुनने को मोदी सरकार। आज सांस्कृतिक नगरी जालंधर में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करूंगा। साथ ही होटल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ बैठक में उपस्थित रहूंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जालंधर की देवतुल्य जनता भाजपा को वोट देकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेगी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्यों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जालंधर के फोलरीवाल गांव में मंगलवार को शाम 3.30 बजे भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद सीएम धामी एजीआई क्लब हाउस में शाम 5.10 बजे होटल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ बैठक में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications