Uttarakhand News: सीएम धामी ने रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों का लिया जायजा, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में होने वाली जनसभा से पूर्व सोमवार को तैयारियों का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'तैयारी प्रचण्ड विजय की ! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रुद्रपुर में होने वाली जनसभा से पूर्व आज तैयारियों का निरीक्षण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भाजपा देवभूमि उत्तराखण्ड में विजय का शंखनाद करने के लिए तैयार है। पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता 'अबकी बार 400 पार' के संकल्प को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर हैलीपेड और जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications