Uttarakhand News: चार धाम यात्रा को लेकर बोले सीएम धामी, कहा-'अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर समन्वय से काम करें'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चार धाम यात्राओं की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की है। इस दौरान सीएम धामी ने चार धाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में भी चार धाम यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है।
चार धाम यात्रा, कावड़ यात्रा, पूर्णागिरी यात्रा सहित प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन के लिए आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर से भी विचार किया जाए। सीएम धामी ने शनिवार को नई दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम यात्रा के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि हमने श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर यात्रा संपन्न करवानी है। यात्रा को लेकर उन्होंने अधिकारियों को हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने होल्डिंग पॉइंट्स पर भी सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालय की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही सीएम धामी ने अत्यधिक भीड़ बढ़ने पर गाड़ियों की निकासी के लिए वैकल्पिक मार्गोपर विचार किए जाने की बात कही है। साथी अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी छुट्टियां एवं वीकेंड के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने हरिद्वार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी एवं प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ग्राउंड पर जाकर श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लें। ताकि समय रहते छोटी कर्मियों को भी दूर किया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारीगण धरातल पर जाकर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।
अधिकारियों… pic.twitter.com/spQZeBSbPd
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications