Uttarakhand News: सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर विधायक शैला रानी रावत की कुशलक्षेम पूछी, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती केदारनाथ विधानसभा से विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मैक्स अस्पताल, देहरादून में उपचार हेतु भर्ती केदारनाथ विधानसभा से माननीय विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत का स्वस्थ होने के चलते उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शैला रानी रावत की किडनी में दिक्कत के चलते उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंच कर विधायक शैला रानी रावत का हाल-चाल जाना और शीघ्र ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इससे पहले सोमवार को उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर शीला रानी रावत के स्वास्थ्य का हाल जाना था।












Click it and Unblock the Notifications