Uttarakhand News: सीएम धामी ने मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के पहले दिन दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'विधानसभा के प्रथम दिन दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।'
विधायक अंसारी का अक्टूबर में हुआ निधन
हरिद्वार जिले के मंगलोर विधानसभा सीट से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का पिछले साल 30 अक्टूबर को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उस वक्त भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अंसारी के निधन पर शोक जताया था। विधानसभा सत्र शुरू होने पर सीएम धामी ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।













Click it and Unblock the Notifications