Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज खटीमा में संविधान शिल्पी 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के उत्थान हेतु आपके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं।'

आपको बता दें कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे।जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। उनकी जयंती पर हम सभी उनके विचार उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications