Uttarakhand News: सीएम धामी ने नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में शनिवार को नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद्म विक्रम सिंह के नेतृत्व में भेंट कर नेपाल में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे रिश्ते जुड़े हैं। उत्तराखंड एवं नेपाल के पर्यटन व्यवसायी आपस में मिलकर पर्यटन व्यवसाय को नए आयाम देने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन को आर्थिकी का आधार बताते हुए इस दिशा में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल के प्रयासों की भी सराहना की है।

इस अवसर पर दून ट्रैवल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव प्रवीण चावला आदि भी उपस्थित थे। जबकि नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सदस्यों में माया प्रकाश भट्टा, विक्रम शाह आदि उपस्थित रहे।

cm dhami

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+