Uttarakhand News: सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिए एवं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाने के निर्देश दिए।

cm dhami

आपको बता दें कि जनपद रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाईवे से खाई में गिरने की हादसा हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत ज़िलाधिकारी को इस घटना की जाँच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को खाई से सुरक्षित निकाल लिया है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+