Uttarakhand News: सीएम धामी ने नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर दी बधाई, जानें क्या बोले

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित रूप से मोदी के नेतृत्व में आने वाले 5 साल देश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब, महिला, युवा, किसान, शोषित और वंचित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।'

cm dhami

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+