Uttarakhand news: मुख्य सचिव राधा रतूडी को फिर 6 माह का सेवा विस्तार,31 मार्च 2025 तक संभालेंगी कुर्सी
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूडी को एक बार फिर 6 माह का सेवा विस्तार मिल गया है। राधा रतूड़ी अब 31 मार्च 2025 तक मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगी। केंद्र में डीओपीटी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी है।
जिससे प्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चल रही कयासबाजी पर विराम लग गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।

राधा रतूड़ी को एक साल के अंदर 6-6 महीने का दूसरा सेवा विस्तार दिया गया है। राधा रतूड़ी को इसी साल 31 मार्च 2024 को रिटायर होना था, लेकिन सरकार ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का विस्तार देते हुए उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया था।
एक बार फिर सेवा विस्तार 6 महीने बढ़ाने का फैसला लिया। इस आदेश के बाद आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी 31 मार्च 2025 मुख्य सचिव के पद पर बनी रहेंगी। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। मध्यप्रदेश काडर की रही राधा के काडर परिवर्तन के चलते अपने 88 बैच में सबसे नीचे पायदान पर आ गई। जिस वजह से उनको कूर्सी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
राधा रतूड़ी अपनी सादगी के लिए सभी नौकरशाही के बीच काफी अलग मानी जाती हैं। रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी भी पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे। जो कि उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications