Uttarakhand news: रुद्रप्रयाग के चोपता में घूमने गए 15 पर्यटक बर्फबारी में फंसे, एसडीआरएफ ने ऐसे किया रेस्क्यू
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बर्फबारी जारी है। जिससे कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच रुद्रप्रयाग के चोपता में घूमने गए पर्यटक अचानक मौसम खराब होने की वजह से फंस गए। 15 सदस्यीय टीम चोपता के एक रिसोर्ट में रूके थे, जो कि बर्फबारी की वजह से वहीं फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया है।

रुद्रप्रयाग जिले के चोपता सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण अवरुद्ध मार्ग को एसडीआरएफ की टीम ने सुचारू कर दिया है। इस बीच एसडीआरएफ की टीम ने 15 सदस्यीय पर्यटक दल रेस्क्यू किया है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को उखीमठ पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया की चोपता मार्ग पर बहुत ज्यादा बर्फ पड़ गयी है।
जिसमे 15 सदस्यीय पर्यटक दल फंसा है, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ सभी 15 पर्यटकों तक पहुंच बनायी।
सभी को सुरक्षित बर्फ क्षेत्र से बाहर निकालकर व मार्ग में गिरे पेड़ को रेस्क्यू उपकरण की मदद से काटकर मार्ग को सुचारु किया गया व सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम को ज्ञात हुआ की सभी 15 पर्यटक चोपता मार्ग पर घूमने गये थे व रिसोर्ट में रुके थे। अचानक मौसम खराब होने के कारण बर्फ पड़ गयी,जिसमे सभी यात्री फंस गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications