Uttarakhand–Nepal Border Tragedy दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की खुशियां मातम में बदली, हादसे की वजह आई सामने
Uttarakhand-Nepal Border Tragedy उत्तराखंड से सटे नेपाल के बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन को लेकर बारात लौटी। सभी बाराती खुशी से नाचते गाते बजांग जा रही थी। लेकिन रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गया।
बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।जिसमें 13 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। बारात की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि बस ओवरलोड होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में हुआ। गुरुवार देर रात्रि बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस संख्या सु.प.प्र. 02001 ख 1119 पुरचूंणी के भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही थी। रात्रि में नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।
6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 5 की डडेलधुरा अस्पताल और 2 की कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई। जबकि 34 गंभीर घायल हो गए। मृतकों में अधिकतर बजांग बित्थड चीर गांव पालिका 7 निवासी थे। प्रथम दृष्टया में बस दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। जिस वजह से बस चढ़ाई पार नहीं कर पाई और गहरी खाई में जा गिरी। बस चालक वीरेंद्र बुढा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने और चढ़ाई पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया गया है।
दुर्घटना में मृतकों की लिस्ट-
- केशव राज जोशी (40)
- अशोक राज जोशी (13)
- बसंत राज जोशी
- बिष्णु दत्त जोशी (41)
- नरेश राज जोशी (42)
- बिशन दत्त जोशी (17)
- दीपक जोशी (28)
- किशन जोशी (46)
(ये सभी बजांग बित्थड चीर गांव पालिका 7 निवासी)
- मोहन देव भट्ट (60),
- बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी.
- केशव भट्ट (27),
- बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी
- बसंत राज रतला (40),
- निवासी बजांग जय पृथ्वी नगर पालिका 7.
- पुष्पा अवस्थी (40)
- निवासी बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7.
- सुशील जोशी,
- बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका 7 निवासी












Click it and Unblock the Notifications