उत्तराखंड में विधायकों के बढ़ेंगे वेतन भत्ते और इलाज के लिए मिलेगी ये सुविधाएं,जानिए कितना होगा प्रतिमाह वेतन

बढ़ती मंहगाई का आम लोगों पर जो भी असर पड़े लेकिन माननीयों को महंगाई का बोझ ज्यादा लगने लगा है। ऐसे में अब विधायकों को वेतन-भत्तों के साथ ही उनके वैयक्तिक सहायक के वेतन में वृद्धि की संस्तुति की है।

तदर्थ समिति ने सभी पहलुओं पर विमर्श के बाद अपना प्रथम प्रतिवेदन सौंपा, जिसे सरकार ने बुधवार को मानसून सत्र के पहले सदन में प्रस्तुत किया। जिसके बाद अब विधायकों को करीब 4 लाख रूपए प्रतिमाह मिल सकते हैं।

Uttarakhand MLA will get increased salary allowances and will get these facilities for treatment know how much will be their monthly salary

उत्तराखंड में अभी विधायकों काे वेतन भत्ते के रूप में प्रतिमाह लगभग 2.90 लाख रुपये मिलते हैं। पिछले साल विधायकों की सदन एवं निर्वाचन क्षेत्र सेवा शर्ताें पर विचार के लिए तदर्थ समिति गठित की गई थी। बढ़ती महंगाई को देखते हुए तदर्थ समिति ने विधायकों के वेतन-भत्तों के साथ ही उनके वैयक्तिक सहायक के वेतन में वृद्धि की संस्तुति की है।

हालांकि सदन तय करेगा कि तदर्थ समिति की संस्तुतियों को किस सीमा तक स्वीकार करता है। बताया जा रहा है कि विधायकों के वेतन में लगभग 20 हजार की वृद्धि की सिफारिश की गई है। इसके अलावा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र के भत्तों में ठीकठाक बढ़ोतरी की संस्तुति की गई है।

विधायकों को मिलने वाले वैयक्तिक सहायक का वेतन भी बढ़ाया गया है। साथ ही विधायकों को अतिरिक्त वैयक्तिक सहायक देने की मांग पर समिति ने सहमति नहीं जताई है। इसके साथ ही कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी तैयारी है।

तदर्थ समिति की सिफारिशों का प्रतिवेदन के साथ ही राज्य विस विविध संसोधन विधेयक पटल पर रखा। विधायक व पूर्व विधायक, उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज देने की तैयारी है। इसके अलावा वर्तमान व पूर्व विधायक के उपचार के लिए एम्स विदेश भेजने की सिफारिश करता है तो भेजा जाएगा। विधायकों को भी गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेंगी। विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने को लेकर सरकार की तैयारी को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+