Uttarakhand बिजली की आपूर्ति सुचारु न होने से MLA नाराज, ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आवास के काट दिए कनेक्शन

Uttarakhand उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर विधायक ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के कनेक्शन काट दिए। विधायक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से नाराज चल रहे थे। अधिकारियों ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार विभाग को शिकायत दर्ज करा रहे हैं। विधायक का आरोप है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।विधायक ने चेतावनी दी कि आगे भी अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Uttarakhand MLA angry power supply cut off electricity connections residences energy corporation

प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने 20 दिन पहले अधीक्षण अभियंता कार्यालय आकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। रुड़की क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से नाराज झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काट दी। अधिकारियों ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने 20 दिन पहले अधीक्षण अभियंता कार्यालय आकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। विधायक ने बताया था कि झबरेड़ा में 8 से 10 घंटे तक रोजाना बिजली कटौती की जा रही है। कहा था कि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो वह अधिकारियों के कनेक्शन काटेंगे।

बुधवार सुबह 8.30 बजे विधायक समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आवास के कनेक्शन काट दिए। चेतावनी दी कि यदि अब भी बिजली आपूर्ति बेहतर नहीं हुई तो हाइटेंशन लाइन काट देंगे। पुलिस के अनुसार विद्युत वितरण उपखंड प्रथम एसडीओ आकाश सिंह की ओर से रुड़की कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और उनके समर्थकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+