Kedarnath:मौत से चंद मिनट पहले गुजरात की पूर्वा ने ली थी केदार बाबा के दर पर सेल्फी, आखिरी तस्वीर हो रही वायरल

Kedarnath:हादसे से पहले की गुजरात की पूर्वा की सेल्फी वायरल

Kedarnath Helicopter Crash केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में से 5 महिलाएं थे, जिनमें 3 युवती 25 से 30 साल की थी। इनमें से भावनगर, गुजरात की रहने वाली 26 वर्षीय पूर्वा रामानुज ने हादसे से पहले केदारनाथ धाम में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये सेल्फी पूर्वा की आखिरी सेल्फी साबित हुई। इसके कुछ मिनटों बाद ही वो इस दुनिया से अलविदा हुई। इस हादसे में भावनगर, गुजरात की दो बहनें 25 वर्षीय उर्वी बराड और 30 वर्षीय कृति बराड भी हादसे का शिकार हो गई।

Recommended Video

    Kedarnath Helicopter Crash: पायलट की पत्नी से आखिरी बातचीत, कहे थे ये शब्द | वनइंडिया हिंदी *News
     2 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश

    2 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश

    मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के 6 यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए।दर्शन के बाद सभी को लेकर आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर 11:34 बजे सफर पर निकला। लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी पर 11:36, 2 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया। एक हिस्सा धू धूकर जलने लगा। हर तरफ अफरा तफरी मच गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

    हेलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की मृत्यु

    हेलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की मृत्यु

    दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें महाराष्ट्र के पायलट 57 वर्षीय अनिल सिंह, भावनगर, गुजरात की उर्वी बराड, कृति बराड, पूर्वा रामानुज, चेन्नई की सुजाता, कला और प्रेम कुमार शामिल थे। हादसे में दो सगी बहनें और एक दंपत्ति भी सवार थे। जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं।

    गुजरात की पूर्वा रामानुज ने आखिरी सेल्फी थी

    गुजरात की पूर्वा रामानुज ने आखिरी सेल्फी थी

    मौत से कुछ घंटे पहले ही बाबा केदार के धाम में गुजरात की पूर्वा रामानुज ने आखिरी सेल्फी थी। पूर्वा रामानुज के चेहरे पर केदारनाथ के दर्शन की खुशी अलग ही नजर आ रही है। लेकिन पूर्वा के लिए सेल्फी उसकी जिदंगी की आखिरी सेल्फी बन गई। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    क्रैश होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े

    क्रैश होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े

    हादसे के बाद केदारनाथ जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई है। जिस समय हादसा हुआ उस समय केदारनाथ में मौसम खराब होने के साथ बर्फबारी भी शुरू हुई थी। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन करने में टीमों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। विमान के पायलट अनिल सिंह के अनुभवी होने के बावजूद इस तरह की घटना से भी हेली सेवा उपलब्ध कराने को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    अनिल सिंह 2018 से आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकाप्टर उड़ा रहे थे

    अनिल सिंह 2018 से आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकाप्टर उड़ा रहे थे

    आर्मी एविएशन से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सिंह वर्ष 2018 से आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकाप्टर उड़ा रहे थे। मंगलवार सुबह भी आम दिनों की भांति उन्होंने गुप्तकाशी के नाला हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन वापस लौटते हुए हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+