Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

होमगार्ड्स को धामी सरकार की 4 बड़ी सौगातें, कब से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानिए आज की 10 बड़ी खबरें

उत्तराखंड में रविवार 8 दिसंबर से शीतकालीन यात्रा शुरू हो रही है। सीएम धामी बाबा केदार की शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर उखीमण से यात्रा की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही आज शनिवार को होमगार्ड्स स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सीएम धामी ने चार बड़ी घोषणाएं की है।। जानते हें आज की 10 बड़ी खबरें

देहरादून में आज शनिवार को होमगार्ड्स स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर होमगार्ड्स जवानों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति की धनराशि के चेक भी प्रदान किये।

uttarakhand hindi news aaj sanivaar 7 december 10 badi khabrein top news sheetkaal char dham yatra

सीएम धामी ने चार घोषणाएं की जिसमें घोषणा की कि 9 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर ड्यूटीरत होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पुलिस कार्मिकों एवं एस०डी०आर०एफ० की भांति प्रति जवान को 200 रू. प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

एस०डी०आर०एफ० जवानों के साथ प्रशिक्षित होमगार्ड्स को तैनाती होने पर 100 रुपए प्रति जवान को प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि अनुमन्य की जाएगी। होमगार्ड्स विभाग के राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक 3 वर्ष में दिये जाने वाले वर्दी भत्ता को प्रतिवर्ष किया जाएगा। 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक होमगार्ड्स को होमगार्ड्स कल्याण कोष से दी जाने वाली अनुग्रह राशि में 50 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग जिले के ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पहुंचे। सीएम धामी ने यहां पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सीएम धामी मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में शामिल हुए। मुुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विकास के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बतायी सम्मेकित प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री रविवार को बाबा केदार की भूमि से शीतकालीन चार धाम यात्रा की भी शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के दिये है दिशा निर्देश। शीतकालीन यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।

देहरादून के परेड ग्राउंड में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन हो रहा है। जिसमें 12 तरह की ओपीडी और विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के निर्देश दिए है। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को कंबल वितरण और अलाव जलाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

देहरादून। प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी दिए जाने को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधा जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई, कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखण्ड एसटीएफ के कुमाऊँ परिक्षेत्र की साईबर थाना पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर पीडित से 45 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य अभियुक्त को लखनऊ उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दन्या दोड़म के पास कार गहरी खाई में गिर गई। कार में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति कार के नीचे दब गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू और फिर हॉस्पिटल भिजवाया। कार सवार दोनों व्यक्ति हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे।

चमोली जिले में शनिवार सुबह को बड़ा हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सेना के कई जवानों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को जवान को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+