उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार का एक्सीडेंट, देहरादून जाते समय हुआ हादसा

देहरादून, 14 दिसंबर। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार का मंगलवार शाम एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि वह थलीसैंण से देहरादून जा रहे थे, इसी दौरान उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को मामूली चोटें आई हैं। उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे।

Uttarakhand Health Minister Dhan Singh Rawat car accident happened while going to Dehradun

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धन सिंह रावत के साथ उनका स्टाफ था, काफिले की कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस दुर्घटना में कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं हैं। बता दें कि एक समय धन सिंह रावत का नाम मुख्यमंत्री बनने की रेस में था, हालांकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी बीजेपी ने अपने सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता। हादसे वाली जगह से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें लोगों को पलटी हुई एसयूवी कार के पास राहत बचाव कार्य में जुटे देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की रैली के जरिए उत्तराखंड में कांग्रेस ने 'चुनावी स्ट्राइक' की करी तैयारी, जानिए क्या है मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+