बुनियादी शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए उत्तराखंड सरकार 3000 स्कूलों को करने जा रही है बंद

उत्तराखंड की सरकार फिलहाल स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे निचले पायदान पर है, इसी छवि को सुधारने की कोशिश में राज्य का शिक्षा मंत्रालय अलग-अलग फैसले ले रहा है। स्कूलों को बंद करने का फैसला अस्थायी है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बुनियादी शिक्षा के स्तर को फिर से बहाल करने और सुधारने के लिए ऐसे सभी स्कूलों को तुरंत बंद करने का फैसला किया है, जिनमें 10 से कम छात्र हैं। शिक्षा महानिदेशक बंसीधर तिवार ने उत्तराखंड सरकार के इस फैसले की पुष्टि की है। शिक्षा महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने कहा, शिक्षा विभाग ने राज्य में 10 से कम छात्रों वाले 3,000 स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है।

Uttarakhand school news

पहाड़ी इलाकों में पांच छात्रों और मैदानी इलाकों में 10 या उससे कम छात्रों वाले स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा और इन स्कूलों के बच्चों को पास के किसी अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा।

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि स्कूलों को अस्थायी रूप से तब तक बंद किया जा रहा है जब तक उनके पास पर्याप्त छात्र नहीं हैं। दूसरी ओर, उन्होंने कहा, "इस साल अतिरिक्त 65,000 छात्र आए हैं, और पहले से बंद कई स्कूल भी फिर से खुल गए हैं।"

मंत्रालय इस साल स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद विभाग की छवि सुधारने की कोशिश में लगी है। साथ ही उन विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं को उसी विद्यालय में समायोजित किया जायेगा जहां छात्रों को भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+