Uttarakhand: स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार 09 मई को स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धामी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आपके द्वारा निभायी गयी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।
सीएम धामी ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक एवं समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती पर कोटिशः नमन। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आपके द्वारा निभायी गयी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

ज्ञात हो कि गोपाल कृष्ण गोखले, जिन्हें लोग 'महात्मा गोखले' के नाम से भी जाना जाता हैं, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से एक थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ संघर्ष किया और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ाया।
गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 1866 में हुआ था। उनके विचार और नीति ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नया मोड़ देकर उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक बना दिया था ।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: महाराणा प्रताप की जयंती आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications