Uttarakhand: महाराणा प्रताप की जयंती आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन किया है। ज्ञात हो कि महाराणा प्रताप को भारत में वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वह अजर अमरता का गौरव, वह मानवता का विजय तूर्य !आदर्शों के दुर्गम पथ को, आलोकित करता हुआ सूर्य !! उन्होंने आगे लिखा कि महान प्रतापी योद्धा एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रतीक, अदम्य साहसी और अद्भुत शौर्यवान, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। मातृभूमि की रक्षा हेतु दिया गया आपका बलिदान अविस्मरणीय है।
वह अजर अमरता का गौरव, वह मानवता का विजय तूर्य !
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 9, 2024
आदर्शों के दुर्गम पथ को, आलोकित करता हुआ सूर्य !!
महान प्रतापी योद्धा एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रतीक, अदम्य साहसी और अद्भुत शौर्यवान, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की रक्षा हेतु दिया… pic.twitter.com/E8jswKVFo0
ज्ञात हो कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के राणा उदय सिंह और महारानी जयवंता बाई के पुत्र थे। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ के किले में हुआ था। साल 1572 में अपने पिता की मृत्यू के पश्चात महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की राजगद्दी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने कई सालों तक मुगलों और अकबर की सेना से लोहा लिया था। एक समय ऐसा भी आया था जब महाराणा प्रताप को जंगल में रहना पड़ा था। उन्होंने घास की रोटी खाई थी, किंतु अकबर के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications