मोदी, राहुल ने कर दिया शंखनाद, अब रथ और ढोल से सत्ता की दौड़ शुरू
उत्तराखंड में मोदी, राहुल की रैली केे बाद गमाई सियासत
देहरादून, 17 दिसंबर। उत्तराखंड में मोदी और राहुल की रैली के बाद अब भाजपा, कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा 18 दिसम्बर से बीजेपी धर्मनगरी हरिद्वार से अपनी चार हजार किलोमीटर लंबी विजय संकल्प यात्रा की भी शुरुआत करने जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी ने 41 मल्टीपरपज प्रचार रथ गढ़वाल मंडल के लिए रवाना किए। ये रथ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे और साथ ही लोगों से सुधार के लिए सुझाव भी लेंगे। इधर कांग्रेस ने राहुल की रैली के बाद भाजपा सरकार की पोल खोलने के लिए "भाजपाई ढोल की पोल खोल यात्रा" से 19 दिसंबर से पिथौरागढ़ से शुरू करने जा रही है।

विजय संकल्प यात्रा से विजय की आशीर्वाद मांगेगी बीजेपी
4 दिसंबर की देहरादून में पीएम मोदी की विजय संकल्प महारैली को भाजपा ने ऐतिहासिक बताया है। रैली के सफल आयोजन के बाद भाजपा ने इस विजय संकल्प को लेकर पूरे प्रदेश में जाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए 18 दिसम्बर से बीजेपी धर्मनगरी हरिद्वार से अपनी चार हजार किलोमीटर लंबी विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। गढ़वाल मंडल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार से इसकी शुरुआत करेंगे। इस दौरान बीजेपी के केंद्र चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहेंगे। 19 नवंबर को बागेश्वर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम पुष्कर धामी कुमाऊं मंडल में यात्रा का आगाज करेंगे। गढ़वाल मंडल की यात्रा का समापन सीमांत उत्तरकाशी, तो कुमांऊ मंडल की यात्रा का समापन खटीमा में होगा। ये यात्रा जनवरी पहले सप्ताह तक चलेगी। इस इस यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी, केंदीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अलग-अलग जिलों में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। बीजेपी ने गढ़वाल मंडल के लिए 41 एलईडी युक्त मल्टीपरपज चुनाव रथ रवाना किए। ये रथ पार्टी का चुनाव प्रचार तो करेंगे ही गांव-गांव जाकर पार्टी मैनिफेस्टो के लिए लोगों के सुझाव भी लेंगे।
जनरल बिपिन रावत के गांव से "वीर ग्राम परिक्रमा यात्रा" का शुभारंभ
राहुल की रैली से उत्साहित कांग्रेस अब गांव-गांव जाकर भाजपा की पोल खोलने का दावा कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने 19 दिसंबर से "भाजपाई ढोल की पोल खोल यात्रा" शुरू करने जा रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया कि चुनाव प्रचार का पहला चरण राहुल गांधी की जनसभा से पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण की शुरुआत "भाजपाई ढोल की पोल खोल यात्रा" से 19 दिसंबर से पिथौरागढ़ से की जाएगी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अब तक के शासनकाल में क्या कुछ काम हुआ है और कितने बिंदुओं पर सरकार पूरी तरीके से नाकाम साबित हुई है इन सब की जानकारी मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा शासन की पोल खोलने का काम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस शहीद जनरल बिपिन रावत के गांव से "वीर ग्राम परिक्रमा यात्रा" का शुभारंभ करने जा रही है। इसमें प्रदेश के शहीद सैनिक, अर्ध सैनिक, पुलिस के जवान और जो भी आंदोलनकारी शहीद हुए हैं उन सभी लोगों के परिजनों का सम्मान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से वीर ग्राम परिक्रमा यात्रा के जरिए किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग के अलावा किसान, बेरोजगार और महंगाई को कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications