उत्तराखंड के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर घिरे, जानिए क्या है मसला
डॉ धन सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने पर विपक्ष हमलावर
देहरादून, 26 अप्रैल। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने पर विपक्ष हमलावर है। बीते दिनों में डॉ धन सिंह रावत के फेसबुक पेज पर दो पोस्ट डाली गई, जिसके बाद से कांग्रेस जमकर हमलावर है। पहली पोस्ट भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के देहरादून दौरे के दौरान की है जब मंत्री ने लिखा कि और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। फेसबुक पेज पर लिखा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं। इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के 100वें जन्म दिवस के मौके पर मंत्री के फेसबुक पोस्ट से पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर कांग्रेस को फिर से मौका मिल गया है। हालांकि बाद में मंत्री के फेसबुक पेज से इस पोस्ट को हटा दिया गया।

पार्टी कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक लिखने पर हुआ विवाद
प्रदेश के शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत एक बार फिर सोशल मीडिया में फिर से वायरल हो रहे हैं। इस बार धन सिंह रावत अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट को लेकर वायरल हो रहे हैं। जिससे कांग्रेस मंत्री पर जमकर हमलावर है। बीते दिनों मंत्री धन सिंह रावत के फेसबुक पेज पर लिखा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं। जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड कैबिनेट सहित बैठक में शामिल थे। पोस्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली है इसलिए यह मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल वर्मा का कहना है कि जब पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली तो मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं है। साथ ही प्रदेश कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक कैसे हो सकती है। आर्य ने कहा कि मंत्री भारत के संविधान के आर्टिकल 163 और 164 में राज्य सरकारों के मंत्रिपरिषद के संबंध में स्पष्ट रूप से लिखा है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के फेसबुक पोस्ट पर नेता प्रपिपक्ष यशपाल आर्य ने तंज कसते हुए कहा कि ये आजकल जो भाजपा करे वहीं संविधान है वाला समय आ गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा कि आप सभी ने भारत के संविधान में वर्णित पद और गोपनीयता की शपथ ली है उसका मान रख लीजिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सहित आप सभी मंत्रीगण सामुदायिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत से बंधे हुए है। आप सबके के लिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी आदरणीय या पूज्यनीय हो सकता है। लेकिन आप खुले आम घोषणा के साथ संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते। यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की है।
जयंती को लिखा गया पुण्य तिथि
पहली पोस्ट पर हुआ विवाद थमा नहींं की मंत्री की एक ओर पोस्ट वायरल हो गई जो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के 100वें जन्म दिवस के मौके पर सामने आई। स्व0 बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फोटो अपलोड करते हुए मंत्री के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया कि जयंती को पुण्य तिथि बता दिया। जिस पर कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री पर ही सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद मंत्री के सोशल मीडिया को हेंडिल करने वालों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications