Uttarakhand corona update:कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, स्वास्थ्य सचिव की अपील, अफवाह ना फैलाएं
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि राज्य में कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह न फेलाएं।

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी और तैयारियों में जुटी है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा हर प्रकार की परिस्थितियों से निपटने को भी तैयार है। लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में होने के कारण अभी किसी तरह की पेनिक सिचुएशन न बनें इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि राज्य में कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
पर्यटकों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य, ऐसी कोई गाइडलाइंस नहीं
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह न फेलाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में यह प्रचारित किया जा रहा है कि उत्तराखंड में पर्यटकों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि ऐसी कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई है। राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान मे कोविड-19 जांच की कोई बाध्यता नहीं है हालांकि किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र में संपर्क किया जाना आवश्यक है। यदि किसी भी व्यक्ति को लक्षण होते हैं तो वह अपनी कोविड-19 जांच करवाएं। पर्यटकों को किसी प्रकार के घबराने व डरने की जरूरत नहीं है। राज्य में स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पर्यटक बिना रोक टोक के राज्य में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रसाशन की टीमें आम जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही हैं। हम सभी को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आम जनमानस को मास्क पहनने वह कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने तथा सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा प्रदेश के एयरपोर्ट व सीमाओं पर अभी किसी भी प्रकार की सेम्पलिंग के आदेश नहीं दिए गए हैं। सभी पूर्व की भांति चलता रहेगा। यात्री किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। राज्य में बूस्टर डोज को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है।
प्रदेश के तीन और मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सीक्वेसिंग शुरू
यदि किसी व्यक्ति को कोविड-19 की प्रिकॉशनरी डोज नहीं लगी है तो वह शीघ्र अति शीघ्र यह डोज प्राप्त करें। हमारे पास दवाइयों से लेकर सभी संसाधन पूरे हैं। हम भारत सरकार की गाइडलाइंस को देखकर आगे बढ़ रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने कोविड पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बूस्टर डोज अभियान शुरू करने के साथ ही प्रदेश के तीन और मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सीक्वेसिंग शुरू करने की तैयारी हो गई है। इसके लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली से पंजीकरण की अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा केन्द्र सरकार से बूस्टर डोज लगाने के लिए तीन लाख कोविड वैक्सीन मांगी गई है।












Click it and Unblock the Notifications