उत्तराखंंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बन गए है आलराउंडर, जानिए कैसे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को कहा ऑलराउंडर
देहरादून, 17 दिसंबर। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑलराउंडर प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आ रहा है। यही कारण है कि पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की और पीठ थपथपाईा इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें पहले धाकड़ बल्लेबाज कहा और अब तेजतर्रार गेंदबाज और ऑलराउंडर तक कह चुके हैं, जो कि चुनाव से पहले सीएम धामी के चेहरे पर मुहर लगाने के साथ ही उनके लीडरशिप पर भी हाईकमान की फाइनल मुहर मानी जा रही हैा

पहले कहा था धाकड़ बल्लेबाज
बुधवार को देहरादून में सैन्य धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने फिर से सीएम धामी की तारीफ की है। ये पहली बार नहीं है जब केन्द्रीय नेतृत्व ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की हो। पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार सीएम धामी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले उत्तराखंड दौरे पर आकर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर उन्हें 20-20 मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया धाकड़ बल्लेबाज बताया था। लेकिन इस बार राजनाथ सिंह ने सीएम की तारीफ करते हुए उन्हें तेजतर्रार गेंदबाज और विकास के नाम पर ऑलराउंडर बताया है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी युवा है, मैं जानता हूं युवा होने के साथ ही शालीनता की पराकाष्ठा है। जिस से भी बात कीजिए सब कह रहे हैं कि अभी इनको जांचा परखा जाना है, भविष्य में क्या करेंगे कितना करेंगे। लेकिन इसमें कोई दो मत नहीं बहुत ही शालीन और सज्जन है। लोगों से मिलते जुलते हैं, इसकी लोग तारीफ करते हैं। जिस तेजी से इन्होंने काम करना आरंभ किया है। इसकी भी चर्चा जनसामान्य में है। मैं पिछली बार जब आया था,मैंने कहा था यह धाकड़ बल्लेबाज है, लेकिन जब एक दिन मैंने उनके कामों की सूची देखी तो मैं इस नतीजे पर पहुंचा पुष्कर धामी धाकड़ बल्लेबाज के साथ-साथ एक तेजतर्रार गेंदबाज हैं। पलक झपकते ही विरोधियों को विकास से क्लीन बोल्ड कर देते हैं। विकास के नाम पर ऑलराउंडर हैं।
पीएम मोदी ने थपथपाई थी पीठ
मुख्यमंत्री बनने के बाद से पुष्कर सिंह धामी लगातार अपने विजन और फैसलों से विपक्ष को क्लीन बोल्ड करने में जुटे हैं। राज्य कर्मचारियों के हित में फैसले हो या देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा धामी ने जिस तरीके से सभी मुद्दों का सधान निकाला है। वह उनकी सियासी पिच की बैटिंग के लिए काफी फायदेमंद हो रही है। जिस वजह से केन्द्रीय नेतृत्व उनकी तारीफ कर रहा है। इससे पहले पीएम ने केदारनाथ दौरे पर भी सीएम की तारीफ की थी। इतना ही नहीं पीएम ने सीएम धामी की पीठ भी थपथपाई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम के केदारनाथ दौरे को लेकर पूरी तैयारियों का जिम्मा खुद संभाला हुआ था। जिसके लिए वे हर मोर्चे पर खुद तैनात रहे। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ऋषिकेश के कार्यक्रम में भी सीएम पुष्कर सिंह धामी की दो बार पीठ थपथपा कर गए। इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सीएम की तारीफ कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications