विजयदशमी की सीएम धामी ने दी बधाई, संदेश जारी कर कही ये खास बात

Uttarakhand News: विजयदशमी के पावन पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने विजयदशमी पर संदेश जारी करते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। सीएम धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+