चंपावत में सरकारी स्कूल के बाथरूम की छत गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत, 2 घायल, मचा हड़कंप
चंपावत में सरकारी स्कूल के छत गिरने छात्र की दर्दनाक मौत
देहरादून, 14 सितंबर। चंपावत जिले में पाटी स्थित मौनकांडा के सरकारी स्कूल प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से तीसरी कक्षा की एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 2 अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मचा हुआ है। डीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है।

शौचालय की जर्जर छत गिरने से हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल की शौचालय की जर्जर छत गिरने से हादसा हुआ है। जिसमें तीसरी कक्षा में पढ़ रहे 8 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे का पता लगते ही परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। परिजनों को हादसे के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। डीएम समेत स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications