Uttarakhand Cabinet: पूर्व विधायकों की पेंशन 60 हजार,सड़क सुरक्षा नीति 2025 को मंजूरी समेत इन फैसलों पर मुहर
Uttarakhand Cabinet decision: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 33 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी। पूर्व विधायकों को मिलने वाली पेंशन में भी बढ़ोत्तरी किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी।
पूर्व विधायकों की पेंशन 40 हजार रुपए से बढ़ाकर अब 60 हजार रुपए कर दिया गया है। साथ ही हर साल पूर्व विधायकों की पेंशन में 3 हजार रूपए की बढ़ोत्तरी भी की जाएगी। इस बैठक में बजट प्रस्ताव और सड़क सुरक्षा नियमावली को मंजूरी मिल गई है।

निर्वाचन विभाग का ढांचा पुनर्गठन के साथ ही विभागों की वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे बनाए जाने संबंधित डीपीआर को भारत सरकार को भेजने पर सहमति बन गई है। वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से गठित समिति को 30 हजार रुपए प्रति समिति दिए जाने पर सहमति बनी है।
इसके अलावा, खुरपिया फार्म की जमीन को आवासीय भूमि के रूप में इस्तेमाल करने पर सहमति मंत्रिमंडल ने दी है। सैनिक कल्याण विभाग के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराए जाने पर सहमति दी। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों पर मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान पर्यटन के साथ ही उद्योग, आवास विभाग और ऊर्जा विभाग से संबंधित तमाम प्रस्तावों पर सहमति बनी है।
कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय-
- उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल के नियन्त्रणाधीन अधीनस्थ न्यायालयों हेतु आशुलिपिक के 63 पद वेतनमान रू. 29,200-92,300 लेवल-05 में एवं डिपोजिशन राइटर के 74 पद आउटसोर्स के माध्यम से सृजित किये जाने का निर्णय।
- देहरादून के तहसील सदर के ग्राम ब्राहमण गांव परगना पछुवादून कृषि योग्य बंजर भूमि उपनल कार्यालय हेतु उपनल को 01 रू0 प्रतिवर्ष की दर से 90 वर्षों के लिये लीज पर दिये जाने का मंजूरी।
- परिवहन विभागान्तर्गत संरचनात्मक ढांचे में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के 10 नये पदो के सृजन के सम्बन्ध में।
- निर्वाचन विभाग के ढांचा पुनर्गठन को मंजूरी।
- पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ी। 40 हजार से बढ़ाकर 60 हजार की। भत्ता भी 2500 के बजाय 3000 प्रतिवर्ष किया गया।
- -विधायकों का सत्र के दौरान मिलने वाला भत्ता प्रति किलोमीटर भी बढ़ाया गया। करीब चार रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications