Uttarakhand Budget: 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, कल मंत्रिमंडल की बैठक, जानिए कब आएगा बजट
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। सत्र के पहले दिन 26 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद कार्यमंत्रणा की बैठक में आगे के कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

धामी सरकार देहरादून में बजट सत्र आयोजित कर रही है। जो कि 26 फरवरी से शुरू होगा। बजट पेश करने की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। बजट सत्र एक मार्च तक चलेगा। कल 21 फरवरी को इससे पहले धामी मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है।
माना जा रहा है कि इसमें बजट को लेकर चर्चा होगी। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि धामी सरकार 27 या 28 मार्च को बजट पेश कर सकती है।
26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर सदन में उठाए जाने वाले लोक महत्व की सूचनाएं मांगी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों से नियम 53, 58, 299 और 300 के तहत उठाए जाने वाले मुद्दों की सूचना मांगी है।
अब तक विधानसभा सचिवालय को लगभग 300 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा जिससे राज्य में विकास की गति और तेज होगी। धामी मंत्रिमंडल की बैठक में बजट सत्र का आयोजन देहरादून में करने का निर्णय लिया गया था।
अग्रवाल ने बताया कि बजट सत्र में 26 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके पश्चात विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें सत्र की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा।
सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है। इसमें राज्य के हितधारकों के साथ संवाद और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश होगा। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये बजट खासा अहम होगा।
साथ ही इससे पहले धामी सरकार ने जिस तरह यूसीसी और राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। उसके बाद से विपक्ष अब महंगाई समेत दूसरे प्रदेश के अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications