उत्तराखंड: अचानक रोने और चिल्लाकर बेहोश होने लगीं छात्राएं, सरकारी स्कूल का Video वायरल

उत्तराखंड के पहाडी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

देहरादून, 28 जुलाई। उत्तराखंड के पहाडी जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बागेश्वर जिले का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ छात्राएं अचानक रोने और चिल्लाकर बेहोश होने लगती है। इसके बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया और छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर मामले को शांत कराया है।

Recommended Video

    पहाड़ के एक स्कूल का वीडियो वायरल, अचानक रोने और चिल्लाकर बेहोश होने लगी छात्राएं
    Uttarakhand bageshwar school viral video Suddenly crying and screaming, the girl students

    छात्राओं के व्यवहार से हर कोई दिखा हैरान
    पहाड़ी जिले बागेश्वर का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में सरकारी स्कूल में अफरा तफरी का माहौल नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के एक जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं के अजीबोगरीब व्यवहार से हड़कंप मच गया। बताया गया कि कक्षा 8 वीं की 5-6 छात्राएं अचानक चिल्लाने लगीं और रोते रोते बेहोश होने लगी। इसके बाद आनन.फानन में स्कूल टीचरों ने छात्राओं के अभिभावकों को बुलाया। इसके बाद अभिभावकों ने छात्राओं को शांत कराया है। शिक्षा विभाग ने डॉक्टर्स की टीम से काउंसलिंग लेने की बात की है। वीडियो वायरल होने के बाद से हर कोई इस घटना को समझने की कोशिश करने में जुटे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+