26 सितंबर को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा में एनईपी की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुरूआत

उत्तराखंड के हायर एजुकेशन में एनईपी की 26 सितंबर को शुरूआत

देहरादून, 24 सितंबर। उत्तराखंड के हायर एजुकेशन में एनईपी की 26 सितंबर को शुरूआत होगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसका शुभारंभ करेंगे। इसी दिन केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एनआईटी श्रीनगर में दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी से भी मिलेंगे।

Union Education Minister Dharmendra Pradhan launch NEP Uttarakhand higher education on September 26

उच्च शिक्षा में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू होगी
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसकी शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर एनईपी लागू किए जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान धन सिंह रावत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को उच्च शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 लागू करने के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सेवक सदन में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इसी दिन केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एनआईटी श्रीनगर में दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी से भी मिलेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। जहां विद्यालयी शिक्षा में एनईपी को लागू कर दिया गया है। उच्च शिक्षा में भी इसे लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+