UKSSSC ने जारी किया भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर, समूह 'ग' की 10 परीक्षाओं की ये है प्रस्तावित तारीखें
JOBS IN UTTARAKHAND: रोजगार की तलाश कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएसएसएससी (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) ने 10 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
इसमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की 10 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉक्टर शिव कुमार बरनवाल द्वारा कहा गया है कि उपरोक्त परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां संभावित हैं।

परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके साथ ही जो विज्ञापन संख्या 68 से संबंधित है, नोट के अनुसार फार्मासिस्ट के पदों की परीक्षा तिथि हाईकोर्ट के अगले आदेश तक स्थगित रखी गई है।
प्रस्तावित परीक्षाएं-
- विज्ञापन संख्या 65 में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) और आरक्षी पीएससी-आईआरबी (पुरुष) की परीक्षा तिथि 3 अगस्त 2025
- विज्ञापन संख्या 64 में कनिष्ठ सहायक एवं अन्य पदों के लिए टंकण परीक्षा की तिथि 18 अगस्त 2025
- विज्ञापन संख्या 68 में प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान और पशुपालन विभाग)-मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 की परीक्षा 24 अगस्त 2025
- विज्ञापन संख्या 68 में ही फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक और वैज्ञानिक सहायक की परीक्षा तिथि 31 अगस्त 2025
- विज्ञापन संख्या 69 में सहायक लेखाकार और अन्य परीक्षा के लिए 7 सितंबर 2025 की तिथि
- विज्ञापन संख्या 70 में स्नातक स्तरीय परीक्षा कार्यक्रम 21 सितंबर 2025 प्रस्तावित
- विज्ञापन संख्या 71 में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) की परीक्षा 5 अक्टूबर 2025
- विज्ञापन संख्या 68 में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) की परीक्षा तिथि 12 अक्टूबर 2025 प्रस्तावित
- विज्ञापन संख्या 68 में ही प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) के लिए भी परीक्षा तिथि 12 अक्टूबर
- विज्ञापन संख्या 72 में राज्य/जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के लिए परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 9-10 नवंबर 2025












Click it and Unblock the Notifications