UKSSSC पेपर लीक : कोर्ट का बाबू, पुलिस का सिपाही भी शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा पैसा लगने का हो चुका है पर्दाफाश

UKSSSC पेपर- 12 अरेंस्ट, करोड़ से ज्यादा पैसा लगाने का दावा

देहरादून, 1 अगस्त। उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। सीजेएम कोर्ट नैनीताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात अभियुक्त को एसटीएफ ने लंबी पूछताछ बाद देर रात गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक करोड़ 20 लाख रुपये नकद व खर्चा करने का पर्दाफाश हो चुका है।

uksssc paper leak courts babu, police constable involved, more than 1 crore money has been exposed

दो दिनो में तीन की गिरफ्तारी
यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ की जांच में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। जहां एक तरफ एसटीएफ की टीम अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस प्रकरण में गिरोड़ से जुडे पैसा लगाने और कमाने वाले लोगों को दबाचने में जुटी है। एसटीएफ ने अब सीजेएम कोर्ट नैनीताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात महेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पेपर लीक प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक उत्तराखंड पुलिस का जवान शामिल है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पेपर दिलाया। सिपाही ऊधमसिंहनगर जिले के एक एएसपी का गनर है। एसटीएफ टीम ने दीपक शर्मा और अमरीश कुमार को काशीपुर से पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय देहरादून लाया गया। एसटीएफ टीम कुमाऊं यूनिट ने दीपक शर्मा की निशानदेही पर उसके घर से 35 लाख 89 हजार बरामद किए गए थे इसके साथ एक अभ्यर्थी द्वारा दिए गए दो ब्लैंक चेक भी दीपक शर्मा के घर से बरामद किए गएै। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा कुछ अभियार्थिओ को पेपर लीक करवाकर चयन करवाने में मदद की गई थी जिसमे उनके कुछ परिजन भी चयनित हुए है।

अब तक 12 अरेंस्ट, करोड़ से ज्यादा पैसा लगाने का दावा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसम्बर 2021 में स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें अनियमितता और गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक शिकायत पहुंची। इसके बाद सीएम धामी के निर्देश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले गिरोह का भांडाफोड किया है। गिरोह में अल्मोडा निवासी मनोज जोशी पुत्र बालकिशन जोशी जो पूर्व में पीआरडी का कर्मचारी और आयोग में काम कर चुका था, देहरादून निवासी जयजीत दास पुत्र विमल दास निवासी पण्डितवाड़ी थाना कैण्ट आउटसोर्स कंपनी का कंम्प्यूटर प्रोगामर मास्टरमाइंड, मनोज जोशी निवासी ग्राम पाटी जिला चम्पावत, कुलवीर सिंह चौहान निवासी चांदपुर बिजनौर कोंचिग सेंटर संचालक, शूरवीर सिंह चौहान ,कालसी देहरादून, गौरव नेगी नजीमाबाद किच्छा ऊधमसिंह नगर, लखनऊ की प्रिंटिंग प्रेस से आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत अभिषेक वर्मा, दीपक चौहान निवासी भन्सवाड़ी टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बालावाला देहरादून और भावेश जगूड़ी निवासी जोगत पट्टी दिचली उत्तरकाशी हाल निवासी विद्या विहार कारगी चौक देहरादून, महेंद्र चौहान, काशीपुर, दीपक शर्मा और अमरीश कुमार निवासी काशीपुर को अब तक अरेस्ट कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+