UKSSSC पेपर लीक : एसटीएफ ने 18 आरोपियों के खिलाफ की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर के 21 आरोपी रिमांड पर
पेपर लीक प्रकरण में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
देहरादून, 21 सितंबर। पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के लिए 21 आरोपियों की जुडिशल रिमांड स्वीकृत हो चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में संलिप्त 41 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है वही दूसरी ओर वन दरोगा मामले में 03 और सचिवालय रक्षक भर्ती में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

94.79 लाख कैश बरामद, दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज
एसटीएफ ने प्रमुख कड़ियों को जोड़ते हुए तीन ऐसे अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार किया है जो यूकेएसएसएससी और सचिवालय रक्षक परीक्षा धांधली दोनों में शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भर्ती मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। पुलिस ने यूकेएसएसएससी परीक्षा भर्ती मामले में 94.79 लाख कैश बरामद किया है। इसी मामले में दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज लिए जा चुके हैं जिसमें करीब तीस लाख रूपये जमा है।
सीएम धामी के आदेश पर 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज
यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में अब ये माना जा रहा है इस पूरे प्रकरण के सभी आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं। दिसंबर 2021 में हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में शुरूआत से ही धांधली की बात सामने आई। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 24 जुलाई को एसटीएफ ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी के दो कर्मचारी शामिल थे। इसके साथ ही कोर्ट का कनिष्ठ सहायक भी शामिल पाया गया। जांच बढ़ी तो टेलीग्राम से पेपर लीक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरा केन्द्र उत्तरकाशी जिले की तरफ बढ़ा। जिसमें सबसे बड़ा नाम हाकम सिंह का सामने आया। जो कि जिला पंचायत सदस्य भी है। एसटीएफ ने हाकम को 13 अगस्त को दबोचा। पूछताछ में पता चला कि परीक्षा सेंटर धामपुर को बनाया गया था। जिसके बाद नकल माफिया केन्द्रपाल को और आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान तक पकड़े गए। जो कि 2 करोड़ में पेपर लीक डील पाई गई।
मास्टरमांइड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ़्तार किया
एसटीएफ ने पेपरलीक प्रकरण के मास्टरमांइड मूसा समेत 41 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ ने 21 आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के लिए रिमांड पर लिए हैं। अब इन पर गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा चलेगा।एसटीएफ ने इन सभी की ज्यूडिशियल रिमांड मांगी थी। जो कि कोर्ट ने मंजूर कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के जेल में दो महीने की अवधि बिताने तक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करनी होती है। शुरुआती विवेचना में 18 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कोर्ट जल्द ही संज्ञान लेगा, जिसके बाद मुकदमे में इन 18 के खिलाफ ट्रायल शुरू हो जाएगा।
इनके खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट
शूरवीर सिंह चौहान, कुलवीर सिंह, मनोज जोशी, गौरव नेगी, जयजीत दास (कंपनी का कर्मचारी), मनोज जोशी (पीआरडी कर्मचारी), अभिषेक वर्मा (कंपनी का कर्मचारी), भावेश जगूड़ी, दीपक शर्मा, अंबरीश कुमार, महेंद्र चौहान (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), हिमांशु कांडपाल (कोर्ट में कनिष्ठ सहायक), तुषार चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, गौरव चौहान, विनोद जोशी (पुलिस कांस्टेबल), संजय राणा ।












Click it and Unblock the Notifications