UKPSC PCS Result 2021: टॉपर आशीष जोशी की success story,फैशन की दुनिया से पीसीएस परीक्षा के टॉपर तक का सफर
UKPSC PCS Result 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2021 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।
पीसीएस परीक्षा 2021 में जोशीमठ में नायब तहसीलदार आशीष जोशी टॉप पर रहे हैं। ये आशीष की चौथी सफलता है।

इससे पहले वह यूपी, उत्तराखंड की लोअर पीसीएस और उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी भर्ती पास कर चुके हैं। आशीष जोशी मूल रूप से सितारगंज के निवासी हैं। आशीष ने फैशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। आशीष ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) मुंबई से फैशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया।
इसके बाद चार साल तक नौकरी भी की। लेकिन समाज सेवा के प्रति बढ़ती सोच को देखते हुए वे सिविल सर्विसेज की तरफ आ गए। सीएस-2016 की प्री परीक्षा पास की। इस साल पहले लोअर पीसीएस में 12वीं रैंक हासिल करके नायब तहसीलदार बने। अब पीसीएस में टॉप करके डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं।
आशीष के पिता बिजली विभाग में जेई के पद से सेवानिवृत्त हैं। मां गृहिणी हैं और उनकी पत्नी डॉक्टर हैं। आशीष की चार बहनें हैं, जिनमें से सबसे बड़ी गृहिणी है। एक असिसटेंट प्रोफेसर, एक ग्राम विकास अधिकारी, एक सेना में मेजर हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट के अनुसार 289 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इनमें 10 डिप्टी कलेक्टर और 10 सीओ समेत अन्य पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके साथ ही आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा 2024 का परिणाम भी घोषित किया है।
लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस-मुख्य परीक्षा में 10-डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक-10, वित्त अधिकारी-18, एआरटीओ-11, सहायक निदेशक उद्योग-17, खंड विकास अधिकारी-28, जिला पूर्ति अधिकारी-चार, उप संभागीय विपणन अधिकारी 3, सहायक निबंधक सहकारिता गन्ना -7, कारागार अधीक्षक -3, सहायक आयुक्त राज्य कर -16 पदों पर चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी -5, कार्य अधिकारी जिला पंचायत-4, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी -2, राज्य कर अधिकारी -28, सहायक निदेशक कारखाना श्रम विभाग-3, सहायक गन्ना आयुक्त -1, सहायक निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी -2, सहायक श्रम आयुक्त -2, निबंधन उप निबंधक श्रेणी द्वितीय के 12 पद, प्रचार अधिकारी पर्यटन विभाग -1, उद्यान विकास अधिकारी -20, जिला सूचना अधिकारी -11 पदों पर चयन किया गया है।
लोक सेवा आयोग के सचिव ने बताया कि सहायक निदेशक उद्यान -1, पौध सुरक्षा अधिकारी उद्यान -1, मशरूम विकास अधिकारी उद्यान-1, सहायक निदेशक-वनस्पति विज्ञान उद्यान-4, जिला परिवीक्षा अधिकारी -2,
केस वर्कर महिला कल्याण -3, उप शिक्षा अधिकारी - 32, सहायक निदेशक मत्स्य -3, सहायक निदेशक सांख्यिकी -1, सहायक निदेशक रसायन -1, खाद्य प्रशिक्षण अधिकारी -1, अधीक्षक भिक्षु ग्रह -1, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 19 पदों पर चयन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications