उत्तराखंडः छात्रा को अगवा कर पीलीभीत में ले जाकर किया गैंगरेप, मदद करने वाले ने भी की छेड़छाड़

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा इलाके की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा कॉलेज से किताब वापस लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके जान-पहचान के लोगों ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वो छात्रा को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में ले गए। जहां लड़की के साथ गैंगरेप किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आरोपितों के चंगुल से छूटते ही पीड़िता ने अपने जान-पहचान वाले को फोन कर मदद मांगी तो उन्होंने एक व्यक्ति को छात्रा के पास भेजा। लेकिन उस युवक ने भी ईंट-भट्टे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में तीन युवकों पर रेप का आरोप लगाया है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप

नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप

साथ ही जिस परिचित से फोन में मदद मांगी उस पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया है। इलाके के एएसपी देवेंद्र पिंचा का कहना है कि मामला गंभीर है और पीड़िता की तहरीर के आधार पर 3 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीलीभीत में ले जाकर किया गैंगरेप

पीलीभीत में ले जाकर किया गैंगरेप

आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। छात्रा एक स्थानीय कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि 10 जुलाई को जब वो किताब लेकर वापस लौट रही थी। रास्ते में उसकी पहचान का एक लवप्रीत नाम का युवक मिला। लवप्रीत और उसके दोस्त ने उसको होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद पीलीभीत के टांडा बिजौसी इलाके में ले जाकर छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

मदद करने वालों ने भी की छेड़छाड़

मदद करने वालों ने भी की छेड़छाड़

आरोपित छात्रा को टांडा रोड पर छोड़ गए। छात्रा ने अपने जानने वाले आमिर खान को फोन किया। आमिर ने अकील नाम के युवक को फोन कर छात्रा को लाने के लिए बेजा। अकील पर आरोप है कि उसने छात्रा को सुरक्षित लाने के बजाय उसको ईंट-भट्टे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा का आरोप है कि मोबाइल पर लगातार फोन आने के चलते अकील वहां से भाग गया। ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+