चौखंबा थ्री की चढ़ाई के लिए निकली दो विदेशी ट्रेकर्स हो गई थी लापता, वायुसेना और SDRF ने ऐसे बचाया
माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 02 विदेशी महिला ट्रेकर्स का एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू किया है। चमोली जिले के माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान 02 विदेशी ट्रेकर्स के लापता होने पर वायुसेना और एसडीआरएफ की और से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
चौखंबा थ्री की चढ़ाई के लिए निकली अमेरिका और ब्रिटेन की दो महिला ट्रेकर्स मौसम खराब होने की वजह से फंसी हुई थी। 11 सितंबर को ब्रिटिश नागरिक फायजाने (उम्र 27) और मिचेल थेरेसा (उम्र 23) चौखंबा थ्री पर्वत की चढ़ाई के लिए निकली थी और दोनों को 18 अक्टूबर तक वापस लौटना था।

लेकिन दोनों वहीं फंस गई, जिसको लेकर उन्होंने अपने अंबेसी से संपर्क कर अपने फंसे होने की जानकारी दी। इसके बाद लगातार वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उनकी ढूंढ खोज की जारी थी। शुक्रवार एवं शनिवार को भी सर्च अभियान लगातार जारी रहा। वहीं देर रात एसडीआरएफ ने उनको ढ़ूंढ निकाला।
प्रारंभिक चरण में 05 अक्तूबर 2024 को हेलीकॉप्टर की सहायता से हवाई सर्चिंग की गई, लेकिन दुर्गम इलाके की चुनौतियों के कारण एसडीआरएफ के 04 जवानों की टीम को एडवांस बेस कैंप (4900 मीटर) पर हेलीकॉप्टर से उतारा गया। आज सुबह से ही एसडीआरएफ टीम ने ट्रेक के सबसे कठिन और जोखिम भरे हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने कहा, "एसडीआरएफ की टीम अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संपूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लापता ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में SDRF रेस्क्यू टीम के पैरेलल सर्च ऑपरेशन में जूटी भारतीय सेना की रेस्क्यू टीम द्वारा चॉपर के माध्यम से ट्रेक पर रैकी करते हुए दोनों ट्रेकर्स को ढूंढ़कर चॉपर की सहायता से एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुँचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications