UKSSSC Paper Leak: दो लाख का इनामी सादिक मूसा और एक लाख का योगेश्वर राव गिरफ्तार
देहरादून, 15 सितंबर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन अयोग पेपर लीक मामले (UKSSSC Paper Leak) में उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है| 2 लाख का इनामी सादिक मूसा और एक लाख का इनामी योगेश्वर राव लखनऊ से गिरफ्तार किए गए। जिसके बाद उन्हें उत्तरखंड एसटीएफ को सौंप दिया गया।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में परीक्षा लीक मामले में वांछित इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद लगातार कार्रवाई की जा रही थी। एसडीम को मिले इनपुट के आधार पर सूचना प्राप्त हुई की दो लाख का इनामी सादिक मूसा और एक लाख का इनामी योगेश्वर राव लखनऊ और आसपास के किसी स्थान पर आ सकता है। जिस पर उत्तराखंड एसटीएफ की एक विशेष टीम को रवाना किया गया था।
पूर्व में इनाम घोषित होने के बाद से लगातार उत्तर प्रदेश एसटीएफ से उत्तराखंड एसटीएफ का समन्वय बना हुआ था। आरोपियों तलाथ को कर लेकर यूपी एसटीएफ लगातार सक्रिय रही। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को दोनों इनामी अपराधियों को यूपी एसटीएफ द्वारा लखनऊ पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों में पहुंची एसटीएफ उत्तराखंड की टीम को दोनों अभियुक्त को सुपर्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications