झमाझम बारिश और मानसून में भी बेफ्रिक होकर इन ज​गहों पर कर सकते हैं एंजॉय, कहां है ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन

गर्मी की छुट्टियां अभी बची हैं, लेकिन बारिश शुरू होने से घूमने फिरने के प्लान पर घर वाले ब्रेक लगा सकते हैं। खासकर पहाड़ों में लोग इन दिनों टूट फूट और रास्तों को लेकर काफी डरते हैं।

ऐसे में एक ही विकल्प है कि बारिश में ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन में एंजॉय कर सकते हैं जहां मानसून के दौरान भी रास्ता सही रहता है साथ ही पहाड़ियां होने से बारिश के बीच प्रकृति का दीदार कर सकते हैं और जमकर मस्ती भी हो सकती है।

travel monsoon can enjoy places without any worry heavy rain monsoon whare such tourist destinations

आइए जानते हैं ऐसे ​टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जहां बारिश में छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

देहरादून मानसून में भी घूमने के लिए सबसे सही और आसानी से पहुंचने वाली जगह है। यहां सहस्त्रधारा, लच्छीवाला नेचर पार्क, गुच्चूपानी, गुलरघाटी, माल देवता, विकासनगर, बुद्धा पार्क,​बैराज समेत कई पर्यटक स्थल हैं। जहां परिवार के साथ घूम सकते हैं। देहरादून में मैगी प्वाइंट और आसपास के कई इलाकों में घूमने के लिए कई पर्यटक स्थल हैं। इसके साथ ही शहर और पहाड़ के बीच दूरी भी बहुत कम है। मुश्किल से आधे घंटे में पहाड़ी जगह पर पहुंचकर एंजॉय कर सकते ​है।

वाटर स्पोर्ट्स, गंगा किनारे और पहाड़ी का एक साथ आनंद लेना है तो ऋषिकेश पहला विकल्प हो सकता है। यहां हर तरह से समय बिताया जा सकता है। जो शांति ​प्रिय लोग हैं, उनके लिए गंगा आरती, गंगा तट और ध्यान गुफाएं है। जो मौज मस्ती करना चाहते हैं तो रिवर राफ्टिंग का आनंद भी आप यहां उठा सकते हैं। ऋषिकेश में गंगा आरती के अलावा राम झूला, लक्ष्मण झूला, मुनि की रेती जैसे कई पर्यटक स्थल हैं। जहां पर समय बीताया जा सकता है।

पहाड़ों की रानी मसूरी भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। जो कि देहरादून से 35 किमी की दूरी पर है। मसूरी में 25 पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल हैं। मसूरी और उसके आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं जहां परिवार और दोस्तों के साथ घूमा जा सकता है। कुछ प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण झरीपानी फॉल, लाल टिब्बा, क्लाउड्स एंड,चाइल्डर्स लॉज, कैमल बैक रोड,भट्टा फाल, कैम्पटी फाल, नाग देवता मंदिर, मसूरी झील, सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस आदि कई पर्यटक स्थल हैं। यहां जाने में बरसात में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

कुमाऊं मंडल का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नैनीताल है। जहां सबसे ज्यादा ताल और झील हैं। नैनीताल में नैना देवी मंदिर,नैनी झील,तल्ली एवं मल्ली ताल, त्रिॠषि सरोवर,मॉल रोड, एरियल रोपवे प्रमुख जगह हैं। नैनीताल में​नौकायन, राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। नैनीताल के लिए सबसे नजदीक हवाई अड्डा पंतनगर है। जो कि 71 किमी की दूरी पर है। जबकि रेलवे काठगोदाम (हल्द्वानी) रेलवे स्‍टेशन 35 किमी की दूरी पर है।

नेचर के साथ साथ रोमांच के शौकीन हैं तो जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में घूमने आ सकते हैं। उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था। कॉर्बेट लंबे समय के लिए पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए अड्डा रहा है। कोर्बेट टाइगर रिजर्व के चयनित क्षेत्रों में ही पर्यटन गतिविधि को अनुमति दी जाती है ताकि लोगों को इसके शानदार परिदृश्य और विविध वन्यजीव देखने का मौका मिले। यहां पर शेर, हाथी, भालू, बाघ, सुअर, हिरन, चीतल, साँभर, पांडा, काकड़, नीलगाय, घुरल और चीता आदि 'वन्य प्राणी' अधिक संख्या में मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+