ऋषिकेश में गंगा स्नान करते 3 पर्यटक डूबे, दो सगे भाइयों में एक का शव मिला

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे युवक, 3 डूबे, 1 का शव बरामद

देहरादून, 25 मई। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए 9 में से तीन युवक शिवपुरी में गंगा में स्नान करते समय डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया। जबकि गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में देर शाम तक एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। डूबने वालों में दो सगे भाई भी थे, जिनमें से एक युवक को बचा लिया गया जबकि दूसरा भाई डूब गया।

 Three out of 9 youths who came to visit Rishikesh from Delhi drowned while bathing in the Ganges in Shivpuri.

दिल्ली से 9 युवक आए थे घूमने
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय दिल्ली से नौ लोगों एक दल ऋषिकेश घूमने आया था। इसी बीच गंगा में 4 युवक स्नान करने के लिए उतर गए। जिसमें गोविंद रोहिणी दिल्ली, शुभम, उसका भाई कार्तिक निवासी सेक्टर-11 रोहणी, नई दिल्ली और दिपांशु निवासी नजफगढ़,नई दिल्ली उतर गए। तीन युवक गंगा की तेज धारा में डूबने लगे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल युवकों की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।इनमें से एसडीआरएफ ने गोविंद को सकुशल बचा लिया। लेकिन अन्य तीन पर्यटकों को लेकर स​र्च अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने शुभम का शव बरामद कर लिया। जबकि उस​के भाई कार्तिक और दीपांशु का ​कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+