चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या 50 प्रतिशत तक कमी, 24 लाख 50 हजार का आंकड़ा पार

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 50 प्रतिशत तक कम

देहरादून, 23 जून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या 50 प्रतिशत तक कम होने लगी है। बुधवार को चारों धाम में 32 हजार श्रद्धालु पहुंचे। ​इनमें बद्रीनाथ में 13 हजार, केदारनाथ में 8900 और गंगोत्री में 3700 जबकि यमुनोत्री में 4 हजार के करीब यात्री पहुंचे। इस तरह यात्रियों की संख्या अब 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। 22 जून तक चारों धाम में 24 लाख 50 हजार का आंकड़ा पार कर गया है। बद्रीनाथ में 8 लाख 22 हजार, केदारनाथ में 7 लाख 96 हजार, गंगोत्री में 4 लाख और यमुनोत्री में 3 लाख 17 हजार के करीब यात्री पहुंच चुके हैं।

 The number of pilgrims coming in Chardham Yatra decreased crossed the figure of 24 lakh 50 thousand

बारिश और छुट्टी खत्म मानी जा रही वजह
मानसून की दस्तक से पहले ही चारधाम यात्रा पर असर पड़ने लगा है। शुरूआत में केदारनाथ धाम में 20 हजार तक श्रद्धालु एक दिन में दर्शन कर रहे थे, जो आंकड़ा ​अब 8 से 10 हजार तक पहुंच गया है। इसके पीछे मौसम और स्कूलों की छुट्टियां खत्म होना माना जा रहा है। जुलाई के शुरूआत में स्कूल खुलने हैं। ऐसे में अब इसका असर चारधाम पर भी पड़ रहा है। ​सरकार अब रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। मौके पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए अब पहले जैसे मारामारी की स्थिति नहीं है। एक दिन में अब 500 से कम ही रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।
पहाड़ों में बारिश के आसार
पहाड़ों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, अधिकांश इलाकों में 26 तक मौसम शुष्क रहेगा। 24 जून को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 25 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 26 को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 26 के बाद प्रदेश में बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+