केन्द्र पर लगाया हिटलरशाही का आरोप, राजभवन कूच कर कांग्रेसियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

केन्द्र सरकार के खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस का राजभवन कूच

देहरादून, 16 जून।। केन्द्र सरकार के खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को ईडी की ओर से पूछताछ के लिए बुलाने के विरोध में जमकर नारेबाजी और सरकार को​ हिटलर ​करार दिया। पुलिस ने कांग्रेसियों को हाथीबड़कला के पास रोका। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक ओर धक्का मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ दिया।

 The center was accused of Hitlerism, by marching to the Raj Bhavan, the Congressmen protested fiercely

पुलिस के साथ जमकर हुई धक्का मुक्की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी को जांच के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने और एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली को सील किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। दिल्ली में कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन को देखते हुए उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केन्द्र की मोदी सरकार को​ हिटलर करार दिया। कांग्रेस भवन से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने राजभवन कूच किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया।

Recommended Video

    केन्द्र पर लगाया हिटलरशाही का आरोप, राजभवन कूच कर कांग्रेसियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन

    प्रदेश अध्य्क्ष करन माहरा सहित कांग्रेस के 200 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया

    प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्य्क्ष करन माहरा सहित कांग्रेस के 200 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। पुलिस लाइन ले जाने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। उन्होंने कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के बयानों के बहाने परेशान कर रही है। जो निंदनीय है। कांग्रेस ने दो दिनों तक इसका विरोध करने की बात की है। पहले दिन आज राजभवन कूच किया। दूसरे दिन कल जिलामुख्यालयों में कांग्रेसी​ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+