उत्तराखंड में नड्डा की 'टीम-11' तैयार, इस फॉर्मूले से सियासी महाभारत का शंखनाद करेगी BJP

प्रदेश प्रभारी समेत 11 बडृे नेताओं को बीजेपी ने सौंंपी बडी जिम्‍मेदारी

देहरादून, 2 सितंबर। उत्तराखंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपनी टीम इलेवन तैयार की है। जो प्रदेश की 70 विधानसभाओं में 15 दिन तक प्रवास करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर बीजेपी की ये टीम इलेवन जमीनी स्तर पर प्रवास के जरिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही आगामी चुनाव के लिए अपना एजेंडा भी सामने रखेंगे। बीजेपी के प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक संवाद स्थापित कर चुनावी माहौल तैयार करना है। जिससे मिशन 2022 पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो सके।

Team XI of Uttarakhand BJP is ready, in 15 days, the workers will be groped from the migration program in 70 assemblies

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए थे संवाद स्थापित करने के निर्देश
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी बीजेपी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर बीजेपी प्रदेश के 70​ विधानसभाओं में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रवास कार्यक्रम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे । इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक , शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी , मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष , महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष , मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों ब्लॉक प्रमुखो, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना सुनिश्चित किया गया है। पदाधिकारियों के इन दौरों में पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं सांगठनिक कार्यो की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। इनमें प्रमुख रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र सयोजको, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन ,बूथ पर होने वाले अन्य कार्यो, पन्ना प्रमुखो व पन्ना प्रमुखो की टोली सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

प्रवास कार्यक्रम की टीम 11 के सदस्य
इसके लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय ,प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट,अनिल गोयल सभी को अलग- अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता सक्रिय करने का दावा
मिशन 2022 की तैयारियों को देखते हुए बीजेपी संगठन के द्वारा चलाये जा रहे बूथ सत्यापन अभियान कार्यक्रम के तहत जिसमें 235,935 लाख कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मदन कौशिक ने बताया कि

प्रदेश भर में 2750 वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के कुल 11235 बुथों पर जाकर 21 सदस्यीय बूथ समिति का सत्यापन किया गया व प्रत्येक बूथ पर सत्यापन का कार्य सम्पन्न हुआ है। बूथ सत्यापन अभियान के बाद 5 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक बूथ में पन्ना प्रमुख और पन्ना प्रमुख टोली का गठन कर सितम्बर माह में बूथ समितियों का विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद रैली की पूर्ण तैयारी हो चुकी है व 6 सितम्बर को अल्मोड़ा में होने वाली जन आशीर्वाद रैली की तैयारियां चल रही है और इसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गयी है। शीघ्र ही 2300 से अधिक शक्ति केंद्रों के साथ वर्चुअल संवाद महामंत्री संगठन या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। 4 सितंबर को प्रदेश की सोशल मीडिया की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय मौजूद रहेंगे। भाजपा संगठन अपने कार्यों और जनता से संवाद के चलते बूथ स्तर तक जनता से संवाद कायम कर चुका है और निश्चित रूप से 2022 में पार्टी को बड़ी जीत हासिल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+