स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
Uttarakhand News: मंगलवार रात को रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्मरणानंद स्वामी 95 वर्ष के थे। रामकृष्ण मिशन ने एक बयान में कहा कि वह 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त अनुयायियों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं।स्वामी जी का निधन सेवा एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि !
ज्ञात हो कि स्वामी स्मरणानंद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें Lok sabha Chunav: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जनता से भाजपा के पक्ष में मांगे वोट












Click it and Unblock the Notifications