Survey: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो उत्तराखंड में इस पार्टी को मिलेंगी सभी सीटें!
Pre election survey, आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग इस महीने कभी भी ऐलान कर सकता है। चुनावों के ऐलान से पहले कई न्यूज चैनल और एजेंसियां सर्वे जारी कर रही हैं। इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन ने उत्तराखंड को लेकर प्री पोल सर्वे किया है।
मूड ऑफ द नेशन सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी क्लीन स्वीप करती हुए दिखाई दे रही है। बीजेपी के खाते में लोकसभा की पांचों सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। इस लिहाज से बीजेपी उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने जा रही है।

इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन पोल ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए उत्तराखंड में अपना 2019 का प्रदर्शन दोहराने जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों में सभी पांच सीटें जीतने की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस शून्य पर सिमटती दिख रही है। अल्मोड़ा, गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल उधम सिंह नगर और हरिद्वार उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटें हैं।
वहीं अगर वोट शेयर की बात की जाए तो एनडीए के लिए अनुमानित वोट प्रतिशत 59 प्रतिशत है, जो 2019 की तुलना में 2 प्रतिशत कम है। इंडिया ब्लॉक का मतदान प्रतिशत 32 प्रतिशत होने की उम्मीद है, जिसमें एक प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जबकि अन्य को 9 प्रतिशत वोटिंग शेयर मिलने की उम्मीद है।
2014 में उत्तराखंड मं बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने पांचों सीट पर जीत दर्ज की थी। 2014 के मुकाबले इस 2019 में पांच फीसदी बीजेपी का वोट ज्यादा था। 2024 में बीजेपी हैट्रिक लगाती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन इस बार वोट शेयर में गिरावट का अनुमान है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 के बाद जितने भी चुनाव हुए, सभी में बीजेपी जीती है। पीएम मोदी का उत्तराखंड से संबंध भी है। उत्तराखंड की जनता का भी पीएम मोदी के साथ मजबूत गठबंधन है। हमने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद हम यूसीसी बिल लेकर आएंगे।उत्तराखंड में नए युग की शुरुआत हो गई है।
मूड ऑफ द नेशन का फरवरी 2024 संस्करण सभी लोकसभा सीटों पर 35,801 उत्तरदाताओं के सर्वेक्षण पर आधारित है। सर्वेक्षण 15 दिसंबर, 2023 और 28 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications